फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from sunshine, chill persisted in the morning and evening

धूप निकलने से मिली राहत, सुबह-शाम ठिठुरन रही बरकरार

Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, chill persisted in the morning and evening
शामली। शीतलहर के बीच मौसम आए दिन करवट ले रहा है। कुछ दिन से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी को झेल रहे लोगों को रविवार को चटक धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। दिनभर धूप निकली, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन भी रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोहरा और पाले का प्रकोप देखा गया, जिससे ठिठुरन रही। कोहरा जल्दी छंटने से मौसम का मिजाज बदला और धूप निकली। इसके बाद दिनभर धूप निकली रही। शाम को सूर्य जल्दी अस्त हो गया, जिससे फिर से ठिठुरन बढ़ गई। लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रहा। फसलों पर भी मौसम का प्रभाव पड़ रहा है। धूप निकलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने खेतों में गन्ना काटने का कार्य तेजी से किया। हालांकि पाले और कोहरे की वजह से सुबह के समय किसानों को परेशानी भी झेलनी पड़ी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक अभी ठंड का कहर और जारी रहेगा। पहाड़ों की सर्द हवाएं जब तक दिशा नहीं बदलेगी, तब तक ठिठुरन का एहसास कराती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed