{"_id":"61632ba58ebc3ed33c633ebc","slug":"relationships-have-the-most-importance-in-life-premchand-agarwal-shamli-news-mrt560115098","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में रिश्ते-नातों का सबसे ज्यादा महत्व: प्रेमचंद अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में रिश्ते-नातों का सबसे ज्यादा महत्व: प्रेमचंद अग्रवाल
थानाभवन में अपने परिचितों से मिलते उत्तराखण्ड के स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
थानाभवन (शामली)। उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल रविवार को कस्बा थानाभवन में अग्रवाल कॉलोनी में अपनी बहन सावित्री देवी के निजी आवास पर मिलने पहुंचे। आसपास रहने वाले लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी बहन के घर आए हैं। उनका यहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनों के लिए समय निकालना बहुत आवश्यक है। क्योंकि रिश्ते नातों का हमारे जीवन में सबसे अधिक महत्व होता है। जब व्यक्ति सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाता है और अगर उसके अपने साथ खड़े ना हो तो ऐसी सफलता का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि जीवन के मुश्किल हालात में उनके अपने ही सबसे ज्यादा काम आते हैं। इसलिए हमेशा हमें अपने रिश्तो को भी वक्त देना चाहिए। जिससे आदमी के जीवन में सामाजिकता की बनी रहे। उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष का थानाभवन में पहुंचने की जानकारी मिलने पर भाजपा कायकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।