फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Registration of students of class 9 and 11 will be done by 10 September

Shamli News: 10 सितंबर तक होंगे कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों के पंजीकरण

Thu, 28 Aug 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Registration of students of class 9 and 11 will be done by 10 September
- यूपी बोर्ड की तरफ से जारी की गई नई तिथियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण और विवरण को वेबसाइट पर अपलोड करने की नई तिथियां जारी की गईं हैं। इसके साथ ही कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर की गई है।
इस शैक्षिक सत्र की अगले वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस शैक्षिक सत्र के लिए विद्यार्थियों के पंजीकरण से लेकर विवरण सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके लिए कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों का पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि छह सितंबर होगा और विवरण संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया सात से 20 सितंबर तक चलेगी। फोटोयुक्त नामावली और आवश्यक दस्तावेज 30 सितंबर तक भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का पंजीकरण दस सितंबर तक किया जाएगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य की और से वेबसाइट पर छात्रों का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 से 13 सितंबर निर्धारित की गई है। इन विवरणों का सत्यापन 14 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। सभी अभिलेखों और विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली 30 सितंबर तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कराई जाएगी।

प्रभारी डीआईओएस लता राठौर ने बताया कि कक्षा नौ और 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण और बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का विवरण अपलोड व सत्यापन के बोर्ड की तरफ से जारी की गई नई तिथियों के संबंध में प्रधानाचार्याें को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed