फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Registration of 215 animals at the fair

मेले में 215 पशुओं का पंजीकरण

Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Registration of 215 animals at the fair
शामली। कैराना ब्लाक के जगनपुर गांव में विकास खंड स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला और शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 215 पशुओं पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मेला का उद्घाटन प्रधान सुरेंद्र सिंह और कंडेला के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने गो पूजन करके किया। मौके पर 38 पशुओं की चिकित्सा, नौ पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, 130 पशुओं का कृमिनाशक दवापान, 11 पशुओं का गर्भ परीक्षण, पांच पशुओं की शल्य चिकित्सा, 12 पशुओं की बांझपन चिकित्सा, 10 नर वत्सों का बधियाकरण किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश अग्रवाल द्वारा नवजात पशुओं के बच्चों की देखभाल, वैज्ञानिक रूप से पशुपालन, मिनरल, विटामिन एवं चारे की उपयोगिता, कृत्रिम गर्भाधान, थनैला रोग, कृमिनाषक दवापान की उपयोगिता तथा मुख्यमंत्री की निराश्रित- बेसहारा गोवंश जन सहभागिता योजना के बारे में बताया। शिविर आयोजन में भैंसवाल के पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर मौहम्मद नदीम, भिक्का माजरा के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर उदयभान भारती, प्रदीप कुमार, वेटनरी फार्मोसिस्ट, विजयपाल सिंह, विरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed