फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Registration ended two years ago, then doing treatment

दो वर्ष पूर्व खत्म हो गया पंजीकरण, फिर भी क्लीनिक में हो रहा इलाज

Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Registration ended two years ago, then doing treatment
दो साल पहले पंजीकरण खत्म, फिर कर रहे इलाज
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार बृहस्पतिवार को चिकित्सकों के क्लीनिक व मेडिकल स्टोर के रजिस्ट्रेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जहां एक चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन दो साल पहले समाप्त हो चुका था, लेकिन वह इलाज करते मिले।
एसीएमओ ने मोती बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत मिलने पर निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात शुक्रवार में सीएमओ कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसीएमओ मोहल्ला अमानत अली में चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे। यहां पर क्लीनिक पर चिकित्सक नहीं मिले। क्लीनिक पर मरीजों का उपचार पाए जाने पर चिकित्सक के मोबाइल पर स्वास्थ्य टीम ने संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। एसीएमओ ने निर्देश दिए कि सीएमओ कार्यालय में चिकित्सक, रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात शुक्रवार में प्रस्तुत करें। रजिस्ट्रेशन न दिखाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला अमानत अली से टीम बंबा चौक पहुंची। वहां रहमानी क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। चिकित्सक ने रजिस्ट्रेशन व अन्य डिग्रियां टीम के सामने प्रस्तुत की। रजिस्ट्रेशन की अवधि दो वर्ष पूर्व समाप्त पाए जाने पर चिकित्सक को कागजात सहित शुक्रवार में पहुंचने के निर्देश एसीएमओ ने दिए। इसके बाद टीम मुख्य बाजार पहुंची । यहां पर अधिकांश मेडिकल स्टोर व चिकित्सकों के क्लीनिक बंद मिले। बंद क्लीनिक की फोटोग्राफी टीम ने की है। टीम के आगमन की सूचना से पूर्व अधिकांश क्लीनिकों पर लगे डिग्रियों के बोर्ड हटा दिए गए थे। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि दो चिकित्सकों के क्लीनिक, एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया है। इस दौरान लिपिक कंवरपाल सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed