फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Refined, gram and salt packets finished, locks found at ration shops

रिफाइंड, चना व नमक के पैकेट खत्म, राशन की दुकानों पर मिले ताले

Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Refined, gram and salt packets finished, locks found at ration shops
जलालाबाद। राशन लेने के लिए पहुंचे लोगों को दुकानों पर ताला लगा होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा। कोटेदारों ने राशन दुकानों पर राशन वितरण न करने की वजह बताई है कि प्रथम बार का राशन वितरण अंत्योदय के लिए 35 किलो गेहूं, चावल व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत कार्ड धारकों के लिए पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से स्टॉक में मौजूद है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में योगी सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए घोषणा की है कि इस बार दोगुना राशन फ्री व इसके साथ एक लीटर रिफाइंड ऑयल, एक किलो नमक, एक किलो चना का पैकेट दिया जाना है। महोत्सव कार्यक्रम के लिए मात्र 50 पैकेट ही कोटेदार को दिए गए। इन्हीं पैकेट को रविवार में वितरित किया है। सोमवार में तीनों सामान के पैकेट दुकानों पर न होने से दुकानें बंद कर दी गई। थानाभवन एसएमआई कार्यालय में कोटेदार तीनों सामान के पैकेट लेने के लिए पहुंचे । परंतु वहां पर मौजूद एसएमआई एके यादव ने जानकारी दी है कि अभी तक रिफाइंड, चना व नमक के पैकेट गोदाम में नहीं पहुंचे हैं। न हीं अभी तक यह उम्मीद है कि किस दिन तक आ सकेंगे। जैसे ही इन सामानों के पैकेट गोदाम पर पहुंचेंगे, कोटेदारों को सूचना कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में पहले ही राशन वितरण के लिए नियत तिथि से अधिक देरी हो चुकी है। ऐसे में गरीब राशन कार्ड धारकों को कोटेदारों की दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कोटेदार राशन वितरण की सार्वजनिक सूचना कार्ड धारकों को नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed