फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ration will be available in spite of not putting thumb in e-pos

ई-पोस में अंगूठा नहीं लगने के बावजूद मिलेगा राशन

Sun, 13 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ration will be available in spite of not putting thumb in e-pos
झिंझाना। कोरोना में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत माह में दो बार राशन मिल रहा है। निशुल्क राशन मिलने से कार्ड धारकों में खुशी का माहौल है। यदि किसी कार्ड धारक के अंगूठे का निशान ई-पॉस मशीन में नहीं आता तो भी उसे राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ कार्ड धारकों को मिला था। इस बार इस योजना के अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा का लाभ भी निशुल्क राशन के रूप में मिल रहा है। महीने के दोनों पखवाड़ों में से एक में प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा का तथा दूसरे में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का निशुल्क राशन मिल रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा का लाभ अगस्त तक मिलने की उम्मीद है जबकि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजना का लाभ नवंबर माह तक मिलेगा। राशन कार्डधारक सुधा, फहमीदा, शकुंतला, सविता, शीला, बाला, सीमा आदि ने निशुल्क राशन मिलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

तहसील ऊन के क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को महीने के पहले पखवाड़े में तीन से 15 तारीख तक तथा दूसरे चरण यानि 20 तारीख से माह की अंतिम तारीख तक खाद्यान्न मिलेगा। दुकानें सुबह छह से रात्रि नौ बजे तक खुलेंगी। उन्होंने बताया कि यदि ई -पॉस मशीन में किसी कार्ड धारक के अंगूठे का निशान नहीं आ रहा है तो उसे पहले चरण की 15 और दूसरे चरण की 30 या 31 तारीख में प्रोक्सी के अंतर्गत आधार कार्ड के आधार पर राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed