फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rashtriya Hindu Raksha Sena burnt Owaisi's effigy

राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना ने फूंका ओवैसी का पुतला

Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Hindu Raksha Sena burnt Owaisi's effigy
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना ने फूंका ओवैसी का पुतला
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और शिव चौक पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका।

रविवार दोपहर को गांधी चौक स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए शिव चौक पर पहुंचे और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद ओवैसी ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में बयान दिया कि वह उनकी पार्टी के उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। ओवैसी के इस बयान की राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से पहले हम ओवैसी की इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। हमारा संगठन हमेशा योगी के साथ है। अगर ओवैसी में दम है तो जिला शामली में अपना उम्मीदवार खड़ा करके दिखाए। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सोनू चावला, महिपाल चौहान, संदीप उपाध्याय, सुरेश बजाज, टिंकू गोस्वामी, देवपाल, अमित राणा, अनुज राणा, गौरव गुप्ता, शिवम, सोम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed