फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Randomization of EVM VVPAT done

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम वीवीपैट का रेंडमाइजेशन हुआ

Sat, 29 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Randomization of EVM VVPAT done
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में ईवीएम और वीवीपैट के रेंडमाइजेशन के दौरान मौजूद डीएम जसजीत कौर, अधिका? - फोटो : SHAMLI
ईवीएम वीवीपैट का रेंडमाइजेशन हुआ
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम जसजीत कौर ने सामान्य प्रेक्षकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया। इस दौरान 4700 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई। जो 1067 बूथों पर मतदान कराएंगे। जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदान के लिए 1175 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।

इस दौरान ईवीएम/वीवीपैट के प्रभारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बाद में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ताना, मालेंडी में मतदेय स्थलों का भ्रमण आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मतदेय स्थलों पर आवश्यक सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। दोनों अधिकारियों ने जलालाबाद, दखोड़ी में क्रिटिकल मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारियों को चुनाव के दौरान समस्या उत्पन्न करने वाले लोगों को चिंहित कर उन पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिससे निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था दुरुस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed