{"_id":"615605bc8ebc3e6264670491","slug":"ramlila-festival-started-in-gaushala-bhawan-shamli-news-mrt558639125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला भवन में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला भवन में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
कैराना में रामलीला का मंचन करते कलाकार
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। गोशाला भवन में बुधवार शाम रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन युवा भाजपा नेता मानस सिंगल और व्यापारी नेता अंकित गोयल ने किया। शुभारंभ के उपरांत नारद लीला का मंचन कलाकारों ने किया।
हिमगिरी और कैलाश पर्वत की सुंदर झांकियों का दृश्य सीनरी डायरेक्टर सुनील कुमार टिल्लू और पदम सेन नामदेव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। नारद का अभिनय अनिल कुंगरवाल, नट का अभिनय अरविंद मित्तल, नटनी और गण का अभिनय राकेश सप्रेटा, विष्णु भगवान का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मी जी का अभिनय शिवम गोयल, शील निधि का अभिनय वरुण कौशिक, गण का अभिनय आशु गर्ग, कामदेव का अभिनय सागर मित्तल, रंभा आदि अप्सराओं का अभिनय सनी और धीरू, इंद्र का अभिनय प्रमोद गोयल, शंकर भगवान का अभिनय सोनू कश्यप ने किया। मौके पर पंडित वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ, शगुन मित्तल, अतुल गर्ग, डॉक्टर राम कुमार गुप्ता, पुनीत गोयल, अभिषेक गोयल, अंकित मौजूद रहे।
----------------------------
कैराना में निकाला गया काल जुलूस
कैराना। प्राचीन परंपरा के अनुसार नगर में बृहस्पतिवार को काल जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.30 बजे बनखंडी महादेव मंदिर स्थित काली माता के मंदिर में काली माता की पूजा-अर्चना करने के बाद काल जुलूस का शुभारंभ किया। चौक बाजार में आने के बाद काल ने कई बार युवाओं की भीड़ को तलवार मारकर दौड़ाया। इस दौरान काल ने बाजार में व्यापारियों की दुकान पर जाकर उनको टीका किया। व्यापारी विकास सिंघल ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक समय से कैराना में हिंदू परंपरा के अनुसार रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन काल जुलूस का आयोजन किया जाता है। मोहम्मद शहीद ने बताया कि काल जुलूस परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही है। यह भाईचारे का प्रतीक है।

कैराना में निकाला गया काल जुलूस- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन