{"_id":"61d7354335a57d13e6673494","slug":"rakesh-became-district-bar-president-and-dhirendra-became-general-secretary-shamli-news-mrt572417952","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश जिला बार अध्यक्ष और धीरेंद्र महासचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश जिला बार अध्यक्ष और धीरेंद्र महासचिव बने
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में बार संघ के चुनाव में जीते प्रत्याशियों के साथ खुशी मनाते अधिवक्ता।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा और महासचिव पद पर धीरेंद्र कुमार ने शानदार जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर मणिकांत शर्मा विजयी रहे। चुनाव नतीजे घोषित होने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर जिला बार भवन में मतदान हुआ। इस दौरान 158 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद की मतगणना की गई। कोषाध्यक्ष पद पर मणिकांत शर्मा को 100, सत्यदेव मैथल को 55 वोट प्राप्त हुए। 45 मतों से मणिकांत शर्मा विजयी घोषित किए गए। महासचिव पद पर धीरेंद्र सिंह को 80 और नील कमल को 77 वोट मिले। तीन वोट से धीरेंद्र सिंह विजयी रहे।
अध्यक्ष पद की मतगणना सबसे आखिर में हुई। जिसमें राकेश शर्मा को 94 और मुकेश गर्ग को 60 वोट मिले। मुख्य चुनाव आयुक्त सतपाल सिंह बालियान, चुनाव आयुक्त पवन सैनी, ओमपाल सिंह, राजपाल सिंह, संजय शर्मा ने राकेश शर्मा को अध्यक्ष पद पर 34 मतों से विजयी घोषित कर दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर निर्वाचित राकेश शर्मा, महासचिव पर धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पर मणिकांत शर्मा होने पर अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
जाट-ब्राह्मण गठजोड़ पड़ा भारी
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जाट-ब्राह्मण गठजोड़ प्रभावी रहा। तीन दिन पूर्व चुनाव आयुक्त की ओर से एक-एक नामांकन आने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय, सहसचिव प्रकाशन समेत कार्यकारिणी के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य समेत 13 पदाधिकारी को निर्विरोध घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। चुनाव में जाट-ब्राह्मण गठजोड़ विजयी रहा। जिला बार के निवर्तमान अध्यक्ष विजेंद्र सिंह का गुट भारी रहा। जबकि मुकेश गर्ग अपेक्षित समर्थन नहीं जुट पाए और 34 मतों से पिछड़ गए।
पूर्व अध्यक्ष रामपाल सिंह को मिली एक वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक जिला बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके रामपाल सिंह को सिर्फ एक ही वोट मिली। मतदाताओं ने अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दो और महासचिव पद पर एक बार नोटा विकल्प का इस्तेमाल किया। जबकि एक वोट निरस्त बताई गई।