फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain is coming, what was the cleaning of drains

आने वाली है बरसात, नालों की सफाई हुई क्या

Wed, 04 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 04 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rain is coming, what was the cleaning of drains
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बरसात आने वाली है और नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। तो तैयार हो जाइये, फिर से जलभराव की समस्या झेलने को। क्योंकि अब तक नगरपालिका परिषद ने नालों की सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया है। 
विज्ञापन


शहर में बरसात के दिनों में जलभराव की भयंकर समस्या हो जाती है। हल्की सी बरसात में ही नाले चौक हो जाते हैं। आलम यह है कि नगरपालिका कार्यालय भी जलभराव से अछूता नहीं रहता तथा उसके पास सटे नेहरू मार्केट में तो सड़क पर जलभराव होते ही नाले का गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। इसकी वजह से व्यापारियों को भारी नुकसान होता है। ऐसा नहीं है कि नगरपालिका परिषद इस समस्या से अनजान है।
विज्ञापन


हर साल ऐसे ही हालात होते हैं, बावजूद इसके शहर वासियों की समस्या को लेकर पालिका अधिकारी गंभीर नजर नहीं आते। 
गौरतलब है कि शहर में एक बड़ा नाला है, जो माजरा रोड पर नवीन मंडी से मोहल्ला शांतिनगर होता हुआ बैंड मार्केट से गांधी चौक होता हुआ एमएसके रोड से बुढ़ाना रोड को जोड़ता है दयानंदनगर की तरफ जाता है। यह नाला करीब डेढ़ किमी लंबा है। इसके अलावा शहर में करीब 12 अन्य नाले हैं। इन नालों की सफाई पर पालिका प्रशासन की शायद नजर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई पर इस बार 20 लाख होंगे खर्च 
शहर के बड़े नाले की सफाई ठेके पर कराई जाती है। पिछले दिनों नगरपालिका परिषद शामली ने टेंडर छोड़ दिया है। पालिका अधिकारियों के मुताबिक इस बार नाले की सफाई कार्य पर करीब 20 लाख खर्च किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते वर्ष जब बरसात में शहर में जलभराव की समस्या भयावह हो गई थी, तो कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने भी विधायक निधि से करीब 11 लाख रुपये नाला सफाई को दिए थे। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई थी। 

जलभराव से प्रभावित रहने वाले इलाके 
नगरपालिका कार्यालय के पास नेहरू मार्केट, पटेलनगर, माजरा रोड, मोहल्ला बड़ीआल, कबाड़ी बाजार, टंकी रोड, बीच की आल, पंजाबी कालोनी रेलपार, सीबी गुप्ता कालोनी, नोकुआ रोड प्रमुख स्थान हैं, जहां जलभराव की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है।


नाले की सफाई का टेंडर हो चुका है। चार जोन में बांटकर नाले की सफाई कराई जानी है। जल्दी ही सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा और मई में ही सफाई कार्य पूर्ण कराना है। इसके अलावा छोटे नालों की सफाई के लिए अलग से 10 कर्मचारियों का गैंग बनाया हुआ है।  - शैलेंद्र मिश्र, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed