फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Railway Safety Commissioner will come to Shamli by special train from Delhi on February 25

25 फरवरी को दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से शामली आएंगे रेलवे संरक्षा आयुक्त

Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Railway Safety Commissioner will come to Shamli by special train from Delhi on February 25
सुबह 11 बजे आएंगे रेलवे संरक्षा आयुक्त
विज्ञापन

शामली। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक 25 फरवरी को दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से सुबह 11 बजे शामली पहुंचेंगे। शामली से स्पेशल ट्रेन से हिंड रेलवे स्टेशन पर 132 केवी बिजलीघर का निरीक्षण करेंगे।
शाहदरा से शामली तक रेलवे ट्रेक का विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्य एक साल पहले पूरा हो चुका है। शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य अप्रैल से शुरू किया गया था। जिसमें हिंड रेलवे स्टेशन परिसर में 132 केवी बिजलीघर का निर्माण किया गया है। हिंड बिजलीघर और शामली से टपरी तक विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्य इसी माह पूरा कर लिया गया है। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक शुक्रवार को शामली रेलवे स्टेशन पर नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना करेंगे। हिंड रेलवे स्टेशन पर 132 केवी बिजलीघर का निरीक्षण करेंगे। बाद में थानाभवन, ननौता, रामपुर मनिहारन और टपरी तक विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

डीआरएम डिंपी कुमार ने बताया कि रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक शामली से टपरी तक विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्यों का निरीक्षण करके यह रिपोर्ट देंगे कि इस रेलवे ट्रैक पर विद्युत ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। बुधवार को हिंड बिजली घर का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से रेलवे के विद्युत के सहायक अभियंता सत्यवीर सिंह और विद्युतीकरण के अधिशासी अभियंता बनवारी लाल गुप्ता निरीक्षण के लिए पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed