{"_id":"613116238ebc3e74e77fc964","slug":"railway-s-monthly-pass-service-will-start-from-today-shamli-news-mrt5545074197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की मासिक पास सेवा आज से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की मासिक पास सेवा आज से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रेल से रोजाना सफर करने वालों के लिए राहत वाली खबर है। कोरोना महामारी की वजह से बंद मासिक पास सेवा (एमएसटी) को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। तीन सितंबर से यात्री इस पास से यात्रा कर सकेंगे।
उत्तर रेलवे ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। अब मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) के जरिए मिलने वाले रियायती दरों पर ट्रेनों में सफर करना कामकाजी लोगों के लिए आसान हो जाएगा। कोरोना काल में तमाम रियायती सुविधाओं के साथ मासिक पास सुविधा भी बंद कर दी गई थी। शामली से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के जरिए सफर करते हैं। इनमें नौकरीपेशा लोगों की संख्या ज्यादा है। कारोबार के सिलसिले में व्यापारी भी रेल यात्रा करते हैं।
डेढ़ वर्ष पूर्व बंद हो गई थी सेवा
कोरोना की पहली लहर के दौरान रेलवे ने पिछले साल मार्च में ही रेल सेवा पूर्ण रूप से बंद कर दी थी। उसके बाद रेलवे ने सीमित संख्या में पैसेंजर तथा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया, लेकिन ये अभी भी स्पेशल ट्रेन की तरह ही चल रही हैं। स्पेशल ट्रेन का मतलब है, सामान्य ट्रेन से ज्यादा किराया। रेलवे अधिकतर पैसेंजर ट्रेनों में भी एक्सप्रेस का ही किराया वसूल रहा है। डेली पैसेंजर के लिए कष्ट की बात यह थी कि इन ट्रेनों में मासिक टिकट या एमएसटी की सुविधा शुरू नहीं की गई थी। इससे उन्हें हर रोज जनरल टिकट लेकर सफर करना पड़ता था। इससे जेब तो ज्यादा ढीली होती ही थी, रोज रोज टिकट खिड़की के सामने भी समय बिताकर टिकट कटाना पड़ता था।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में शुरू होगी एमएसटी सेवा
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली डेमू और इसी मार्ग चल रही पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार से मासिक पास सेवा शुरू हो जाएगी। इन दोनों ट्रेनों में रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। जिन्हें इसका फायदा मिलेगा।