{"_id":"65e771bc8eabf001f20d1c79","slug":"railway-gate-will-open-as-soon-as-you-press-the-button-shamli-news-c-26-1-sal1002-117523-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बटन दबाते ही खुल जाएगा रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बटन दबाते ही खुल जाएगा रेलवे फाटक
Wed, 06 Mar 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के गुजरने के बाद भी अक्सर फाटक खुलने में देरी की जाती है और लोगों को इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर लगाए जा रहे हैं, जो क्रॉसिग से ट्रेन गुजरने के बाद बटन दबाते ही खुल जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर लगाने का कार्य चल रहा है। इससे लोगों को फायदा तो होगा ही रेलवे को अतिरिक्त मैनपावर नहीं लगाना पड़ेगा। इन रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना कई ट्रेनें गुजरती हैं और सैकड़ों गाड़ियां क्रॉसिंग को पार करती हैं। इसको ध्यान में रखकर रेलवे ने इन क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर लगाने का निर्णय लिया था। शहर के बुढ़ाना रोड, धीमानपुरा रेलवे फाटक पर इलेक्टि्रक सिस्टम लगाने का कार्य किया जा रहा है। छह मार्च तक कार्य किया जाएगा।