{"_id":"587a61bf4f1c1b222aba8ad2","slug":"raat-mein-paala-din-mein-sheet-lahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में पाला, दिन में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में पाला, दिन में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह शामली में घास पर पड़ा पाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नए साल में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिन से रात में पाला पड़ने के बाद मौसम में ठिठुरन कायम है। शनिवार सुबह धूप निकलने से राहत की सांस ली। दोपहर बाद आकाश में बादल छा गए। धूप गायब रहने और शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते रहे। जानकारों के मुताबिक रविवार इस साल का सबसे ठंडा दिन भी हो सकता है।
शुक्रवार रात जबरदस्त पाला पड़ने से शनिवार को फसलों पर भी इसका साफ असर नजर आया। शनिवार सुबह धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। दोपहर बाद आकाश में बादल छाने के बाद धूप गायब हो गई। शीतलहर से पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. पीके सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिन 15-16 व 17 जनवरी को
मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। रविवार को हलकी बूंदाबांदी होने और शीतलहर बढ़ने की संभावना है।
रविवार को पारा शून्य से नीचे जा सकता है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि बूंदाबादी से मौसम में ठंडक बढ़ेगी। आगामी 25-26 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम फिर बदलेगा। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए बच्चों बुजुर्गों और बीमार लोगों को सुबह की सैर से बचने की सलाह दी। पशुओं को खुले में न बांधने और उनकी उचित देखभाल के लिए कहा।