फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   raat me paala aur subhe kohra

रात में पाला और सुबह कोहरा बढ़ा रहा मुश्किलें  

Sun, 30 Dec 2018 11:57 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sun, 30 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
raat me paala aur subhe kohra
file - फोटो : amarujala
रात में पाला और सुबह कोहरा पड़ने से जिले में जनजीवन ठहर गया है। ठंडी हवा चलने के कारण दिन में धूप निकलने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। कोहरे से बसों का संचालन भी ठप हो गया है। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड का असर रेलवे स्टेशन सहित शहर के बाजारों पर भी पड़ा है। इसके अलावा रात में पाला पड़ने के कारण फसलों को भी नुकसान हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से पाला पड़ने से दिन में धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुर रहे है। रविवार सुबह कोहरा छाए रहने से दिन में बाजार देर से खुले। बाजार देर से खुलने के कारण रविवार अवकाश होने के कारण ग्राहक कम निकले। सुबह 9 बजे के बाद धूप निकलने के बाद भी आठ किमी प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवाएं चलने से लोग शीतलहर की चपेट में रहे। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। रात का तापमान पांच डिग्री और दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिन में आठ किमी प्रतिघंटा  शीतलहर चलने से धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। 
विज्ञापन

शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पाले से अभी आलू की फसल को नुकसान है। पाले से गेहूं, सरसों, गन्ने को प्रभाव नहीं है। सरदार बल्लभ भाइ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पाले से टमाटर, बैंगन, गोभी, आलू को ज्यादा व पालक, मूली, गाजर आदि सब्जियों को कम नुकसान है। शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह कोहरा और पाला पड़ने से सुबह और शाम के समय रोडवेज बस सेवाएं  प्रभावित हुई है। सुबह के समय यात्रियों के न मिलने से  देेेर से बस सेवाओं को चालू करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed