फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Quit smoking, save precious lives

धूम्रपान से दूरी बनाएं, अनमोल जीवन को बचाएं

Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Quit smoking, save precious lives
शामली। बीएसएम स्कूल शामली में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान एवं युवा विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों से दूर रहने के प्रति जागरूक करते हुए इससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को बालाजी सेवा संस्थान की तरफ से धूम्रपान विषय पर आयोजित कार्यशाला में संस्थान के डिवीजनल कोआर्डिनेटर नेपाल सिंह ने विद्यार्थियों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिनियम में शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध और नाबालिग को बिक्री पर प्रतिबंध का प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनमोल जीवन को सुरक्षित रखने के किसी भी तरह के नशे व धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता और कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा और तंबाकू उत्पादों से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने अतिथि नेपाल सिंह व उनके सहयोगी विक्रम सिंह का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने कहा कि युवा देश का भविष्य होता है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए युवाओं को धूम्रपान से दूर रहने के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिवम छाबड़ा, सुनीता चौधरी, निशा भाल, अनीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed