{"_id":"6276c3d060a53e10da39a875","slug":"question-paper-easy-smile-in-the-face-of-students-shamli-news-mrt587659342","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नपत्र आसान, विद्यार्थियों के चेहरे में छाई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नपत्र आसान, विद्यार्थियों के चेहरे में छाई मुस्कान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीएसई 12वीं में रसायन विज्ञान की परीक्षा में प्रश्नपत्र आसान आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि सभी प्रश्न एनसीईआरटी कोर्स से आए थे और सभी प्रश्न सीधे तौर पर पूछे गए थे, जिन्हें समझने व हल करने में कोई समस्या नहीं आई।
शनिवार को सीबीएसई 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई गई। जिले में सभी आठ केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1199 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1186 परीक्षा में सम्मलित हुए और 13 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में कुल 12 प्रश्न तीन खंडों में थे और सभी हल करने थे। खंड क में प्रश्न एक से तीन तक लघु उत्तरीय थे और प्रत्येक प्रश्न संख्या दो अंक का था।
खंड ख में प्रश्न संख्या चार से 11 तक लघु उत्तरीय थे और प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का था और खंड ग में केस आधारित प्रश्न पांच अंक का था। इस तरह से पूरा प्रश्नपत्र 35 अंकों का था। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था और सभी सवाल एनसीईआरटी कोर्स से आए थे।
विज्ञापन
बीएसएम स्कूल केंद्र पर परीक्षा देने वाली छात्रा माही गर्ग ने बताया कि पूूरा पेपर एनसीईआरटी से था। सभी प्रश्न आसान रहे और उन्हें समझने में कोई समस्या नहीं आई। उसने सभी प्रश्नों को हल किया और अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
छात्र अर्णव संगल ने बताया कि उसने परीक्षा की पहले से तैयारी की थी। उसे लग रहा था कि कहीं पेपर कठिन न आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छात्र अक्षय मलिक ने कहा कि प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पर आधारित था और कोई प्रश्न बाहर से नहीं आया था। केस आधारित प्रश्न भी आसान रहा। छात्र फैशल अली ने बताया कि अच्छी तैयारी की थी। सभी प्रश्नों को हल किया, जिससे उसे अच्छे नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है।
------
10वीं में एक विद्यार्थी ने दी संस्कृत की परीक्षा
सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि शनिवार को सीबीएसई 10वीं की संस्कृत की परीक्षा हुई। इस विषय में मात्र एक विद्यार्थी पंजीकृत था। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली केंद्र पर विद्यार्थी ने उपस्थित होकर संस्कृत की परीक्षा दी।
----
एनसीईआरटी कोर्स से आए थे सभी प्रश्न
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के रसायन विज्ञान के शिक्षक लक्ष्य तोमर ने बताया कि 12वीं का रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र सीबीएसई बेस रहा। तीन खंड में कुल 12 प्रश्न थे। इनमें कई प्रश्नों में आए विकल्पों ने विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र को सुविधाजनक और आसान बनाया। इसके अलावा सभी प्रश्न सीधे पूछे गए थे। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान रहा।