{"_id":"6240a62a50aa7010e013c94b","slug":"quarrel-over-rights-on-khurgan-mining-lease-shamli-news-mrt582086360","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरगान खनन पट्टे पर हक को लेकर हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरगान खनन पट्टे पर हक को लेकर हुआ झगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। प्रशासन द्वारा खुरगान में आवंटित रेत खनन पट्टे पर हक को लेकर दो ठेकेदारों व उनके कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों ठेकेदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कैराना तहसील क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान स्थित यमुना नदी में प्रशासन की ओर से मंजू सिंह के नाम 5 साल के लिए रेत खनन का वैध पट्टा आवंटित कर रखा है। बताया गया हैं कि मंजू सिंह ने सुनील दहिया व दिनेश तोमर को रेत खनन करने के लिए परमिशन दे रखी हैं। रविवार को रेत खनन पट्टे पर अपना हक जमाने के लिए सुनील दहिया और दिनेश तोमर व उनके कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। ठेकेदार सुनील दहिया ने बताया दिनेश तोमर ने कुछ दिनों पहले रेत खनन का पट्टा चलाया था। उसने न तो खनन संचालक मंजू सिंह को ठेके के पूरे रुपये दिए और न ही खनन पट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को पैसा दिया गया। रेत खनन पर इकट्ठा होने वाली सारी रकम अपने पास जमा कर ली। पैसे मांगने पर दिनेश तोमर व उसके लोग जबरदस्ती रेत खनन पट्टे पर कब्जा जमाना चाहते है।
वहीं झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़ा कर रहे दिनेश तोमर, सुनील दहिया व भूरा के पूर्व ग्राम प्रधान अहसान को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी कार्यवाहक एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि दोनों ठेकेदारों को कोतवाली में लाया गया था। सुनील दहिया व दिनेश तोमर के पास खनन संचालक मंजू सिंह द्वारा रेत खनन करने की दी गई परमिशन है। खनन पट्टे पर झगड़ा करने वाले सुनील दाहिया व अहसान को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके अलावा दिनेश तोमर को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
4 दिन पहले लगाया था 1.40 लाख का जुर्माना
कुछ दिन पहले ग्रामीणो ने खुरगान रेत खनन क्षेत्र की वीडियो डीएम को भेज कर आरोप लगाया था कि खुरगान में मानक से अलग रेत खनन किया जा रहा है। जिस पर बुधवार को खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव व एसडीएम संदीप कुमार ने खुरगान रेत खनन पाइंट पर छापा मारा था। मौके पर टीम ने चार रेत के ओवरलोड ट्रक पकड़े थे जिन पर 1.40 लाख का जुर्माना वसूला गया था।