{"_id":"62acc2955a19725f46663daa","slug":"quality-audit-of-ambulance-started-training-given-to-emt-and-driver-shamli-news-mrt5933061160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट शुरू, ईएमटी और चालक को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट शुरू, ईएमटी और चालक को दिया प्रशिक्षण
शामली में 108 व 102 की एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट करते लखनऊ मुख्यालय से आए अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली। जिले की सभी 108 और 102 की सरकारी एंबुलेंस का का क्वालिटी ऑडिट शुरू हो गया है। पहले दिन सात एंबुलेंस का ऑडिट हुआ है। इस दौरान एंबुलेंस के चालक और ईएमटी को रिफ्रेशमेंट ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यह ऑडिट 20 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
जिले में सरकार की तरफ से 102 की 15 एंबुलेंस और 108 की 11 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। शुक्रवार को लखनऊ हेड ऑफिस से आए क्वालिटी ऑडिटर विपिन पासवान ने एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट शुरू किया। पहले दिन सात एंबुलेंस की ऑडिट का कार्य हुआ है। इस दौरान एंबुलेंस की तकनीकी व्यवस्था और उनका रखरखाव का ऑडिट किया गया। इस दौरान एंबुलेंस में किसी भी तरह की कमी पाई गई, उसे तुरंत पूरा कराया जा रहा है। इसके साथ ही ईएमटी व चालक की रिफ्रेशमेंट ट्रेनिंग और एंबुलेंस के मेडिकल इक्विपमेंट का निरीक्षण किया जा रहा है। एंबुलेंस सेवा के जिला सहायक इंचार्ज अमित बालियान ने बताया क्वालिटी ऑडिट लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी, मंडल प्रभारी प्रबोध ममगोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।