फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Push for entry at the counting site

कांधला में डेढ़ घंटा देर से शुरू हुई मतगणना

Sun, 02 May 2021 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Push for entry at the counting site
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए एजेंटों में धक्कामुक्की
विज्ञापन

कांधला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए रविवार को सुबह मतगणना स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पडी। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटा देर से मतगणना शुरू हो सकी। डीएम व एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल में प्रवेश को लेकर एजेंट आपस में धक्कामुक्की करते नजर आए।
रविवार को कांधला ब्लाक की मतगणना चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में शुरू हुई। सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके एजेंटों का पहुंचना शुरू हुआ तो कॉलेज के गेट पर भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान ग्रामीण सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ गई। मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश को लेकर जब कोविड की रिपोर्ट की चेकिंग की गई, तो कई लोग बिना कोविड की रिपोर्ट के ही मतगणना स्थल में पहुंचे हुए पाए गए, जिसको लेकर कर्मचारियों ने ऐसे लोगों को मतगणना स्थल में प्रवेश देने से मना कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव के मतगणना स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों को मतगणना स्थल में प्रवेश कराने को लेकर लाइनें लगवाई गई। इसके बाद सभी को लाइन में लगाकर मतगणना स्थल में प्रवेश दिया गया। वहीं भारी भीड़ उमड़ने के कारण व्यवस्था बनाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके चलते मतगणना तय समय से लगभग डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई। मतगणना स्थल में पहुंचने को लेकर एजेंट धक्कामुक्की करते नजर आए। दोपहर बाद फिर डीएम व एसपी मतगणना स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे और आरओ से मतगणना के बारे में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने सभी को कोविड-19 के नियमों का पालन करने और सोशल डिस्टेंस के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर चार लोग संक्रमित मिले
कांधला। मतगणना के दौरान एजेंट बनने के लिए बिना कोविड की जांच कराए पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान 80 लोगों में से चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। चारों लोगों को तुरंत भीड़ से निकालकर उन्हें होम आइसोलेट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला ब्लाक में चढ़ाव का आया पहला परिणाम
कांधला। त्रिस्तरीय चुनाव में विकास खंड कांधला के 33 गांवों में सबसे पहले गांव चढ़ाव का परिणाम सामने आया। गांव चढ़ाव विकास खंड का सबसे छोटा गांव है तथा उसमें मात्र 918 वोट है। चढ़ाव गांव में रविंद्र ने 347 मत प्राप्त किए। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में रूबी देवी पत्नी संजय को 370 मत प्राप्त हुए। गांव ब्रह्मखेड़ा में तहेंद्र को 608 मत पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed