{"_id":"590cccd74f1c1bd21044174f","slug":"punishment-lover-couple-married-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में सजा मंडप, प्रेमी युगल की शादी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में सजा मंडप, प्रेमी युगल की शादी कराई
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
marriage
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली शामली शुक्रवार को प्रेमी युगल की शादी की गवाह बनी। शादी भी अंतरजातीय, जिसमें युवती अनुसूचित जाति से थी, तो युवक जाट बिरादरी का। पांच साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर ही प्रेमी युगल को शामली कोतवाली पुलिस थाने ले आई थी, जिसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे कोतवाली स्थित मंदिर में उनकी शादी संपन्न करा दी गई।
मुजफ्फरनगर के थाना भोराकलां क्षेत्र के गांव सावटू निवासी मोनू और उसी गांव की सोनिया में पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनिया की शादी उसके परिजनों ने अक्तूबर 2016 में शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में करा दी थी, लेकिन सोनिया को वह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके चलते विवाद रहने लगा और कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद से सोनिया और उसकी मां शामली के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी।
कैराना रोड कंडेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। वहीं, प्रेमी मोनू भी शामली आकर रहने लगा और वह भी फैक्ट्री में नौकरी लगने लगा। इसके बाद सोनिया और मोनू के बीच फिर से संपर्क बना और मुलाकात का सिलसिला चल निकला।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह शामली के विजय चौक पर मोनू और सोनिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और हंगामे की नौबत आ गई। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को कोतवाली ले आई। जिसके बाद दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए। युवक को छुड़ाने की मांग परिजनों ने की, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया।
उधर, शाम होते होते प्रेमी युगल की शादी की पटकथा तैयार हो गई और कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में पुजारी ने शादी संपन्न करा दी। प्रेमी मोनू ने सोनिया के गले में माला पहनाई और मांग में सिंदूर भरा, तो पुजारी ने फेरों की रस्म पूरी कराई। इस दौरान शामली कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर सुशील वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शादी रचाने वाले प्रेमी युगल को आशीर्वाद दिया।