{"_id":"bfd1fb7d14111086e612a705325ff7ce","slug":"pulse-polio-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख बच्चे पिएंगे दो बूंद जिंदगी की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख बच्चे पिएंगे दो बूंद जिंदगी की
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो)। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत करीब ढाई लाख नौनिहालों को पोलियो की दवा दी जाएगी। इसके लिए जिले में 689 बूथ बनाए गए हैं। शनिवार को स्कूली बच्चों ने पल्स पोलियो की जागरूकता के लिए रैली निकाली।
शनिवार को धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर से स्कूली बच्चों ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली । रैली का शुभारंभ सीडीओ वीके सिंह और सीएमओ डा. मंजीत कौर ने किया। रैली शहर के आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर धीमानपुरा रोड, मिल रोड और हनुमान धाम से होते हुए शामली सीएचसी पर जाकर संपन्न हुई। रैली में विभिन्न स्कूलों के करीब 650 बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में पोस्टर, बैनर ले रखे थे। सीएमओ डा. मंजीत कौर ने बताया कि रविवार को अभियान के दौरान दो लाख 46 हजार नौनिहालों को पोलियो की दवा दी जाएगी। इसके लिए 689 बूथ, 29 मोबाइल टीमें और 36 ट्रांजिट टीमें बनाई गई है। साथ ही 502 कार्यकत्रियों को लगाया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवाई देंगी। इस दौरान एसीएमओ डा. नेतराम, वरुण कुमार, दीपक शर्मा, यूनिसेफ से हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।