फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Public relations done to make the conference a success

सम्मेलन को सफल बनाने को किया जनसंपर्क

Sat, 01 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Public relations done to make the conference a success
शामली। उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने दो जनवरी को होने वाले उपाध्याय समाज के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को अपनी टीम के साथ गांव खेड़ी बैरागी, जंधेड़ी, नागल, उमरपुर, सिंभालका आदि गांव में जाकर समाज के लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। संजय उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में समाज के विद्वान भाग लेंगे। जिसमें अखिल भारतवर्ष नाथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम भारद्वाज, अनूप जोगी हरियाणा, सतीश उपाध्याय मेरठ, वरिष्ठ समाज सेवी कला सुरजन सिंह, अध्यक्ष नवीन उपाध्याय एडवोकेट, ओमकुमार योगी देहली, बाबूराम उपाध्याय लिलौन आदि भाग लेंगे। सम्मेलन दो जनवरी सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह बारात घर माजरा रोड में होगा। जनसंपर्क अभियान में चंद्रपाल उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, महेश उपाध्याय, सतबीर उपाध्याय, गोरधन प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed