फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Public problems will be removed

जिले की जनसमस्याएं कराई जाएंगी दूर: दिनेश खटीक

Wed, 08 Feb 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Public problems will be removed
शामली। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शामली की अलग पहचान है। 2017 से अब तक शामली में जितने विकास कार्य हुए हैं, कहीं नहीं हुए। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। जिले की अन्य जनसमस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार से पहले अराजकता का माहौल था। यहां अपराध चरम पर था। कारोबारी यहां निवेश करने से डरते थे। अब यहां करोड़ों का निवेश हो रहा है। जनप्रतिनिधियों से जिले की समस्याओं पर चर्चा की गई है। बुधवार को विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। शामली जिला जल्द ही प्रदेश का नंबर-एक जिला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के पंड़ितों को लिए दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि उनका सही बयान जारी हो गया है। इस विषय में मैं कुछ नहीं कहूंगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और नगर अध्यक्ष मीनू संगल ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, कांधला ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, यशपाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा
कांधला। प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी दिनेश खटीक का मंगलवार जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ जिले के विकास को महत्वपूर्ण बताया।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक बुढ़ाना मार्ग से होते हुए कांधला पहुंचे थे। यहां राजीव सर्विस स्टेशन पर मंयक जैन व वितुल जैन ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, महामंत्री पुनीत द्विवेदी, निवर्तमान चेयरमैन अरविंद सिंघल, वरूण जैन के साथ ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने उन्हें फूलमाला पहनाई। इस दौरान मीडिया सेंटर के पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री को कस्बे के हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रभारी मंत्री ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
इसके बाद उनका काफिला एमएलसी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाऊस पर पहुंचा। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने शामली जिले का प्रभारी बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह जिले के सभी अधिकारियों, पार्टी के सभी पदाधिकारियों व जिला पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले के विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे और जनपद का विकास कराएंगे। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। हमारी पार्टी ही कार्यकर्ता आधारित है। आज पार्टी के शीर्ष तक बैठे लोग कभी न कभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं।अपनी लगन, निष्ठा और कार्यशैली की बदौलत अपने पदों पर पहुंचे हैं। सकारात्मक होकर कार्य करें और नकारात्मकता से दूर रहें निश्चित ही सफलता मिलेगी।

इससे पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के साथ ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसपी अभिषेक झा, एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम के साथ समस्त अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान नरेश सैनी, वरूण जैन, नवीन मलिक, सचिन गोयल, डॉ. राजबीर वर्मा, डॉ. रणबीर वर्मा, विक्रांत डंगोरिया, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed