फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provincial swearing-in ceremony of traders on May 15

व्यापारियों का प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह 15 मई को

Wed, 11 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Provincial swearing-in ceremony of traders on May 15
व्यापारियों का प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह 15 मई को
विज्ञापन

शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह आगामी 15 मई को श्री हनुमान धाम अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा।
नया बाजार में बुधवार को संगठन की बैठक महिला व्यापार मंडल की प्रदेश मंत्री कविता संगल के आवास पर हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि नारी शक्ति के बिना सभी संगठनों की ताकत अधूरी रहती है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर के सभी जिलों से महिला उद्यमी, व्यापारी व पदाधिकारी भाग लेंगी। व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश सिंघल, जिलाध्यक्ष सीमा गर्ग, महिला प्रदेश संगठन मंत्री शशि अरोड़ा ने कहा कि जनपद की महिला इकाई की ओर से प्रदेश भर के सभी व्यापारियों और महिला व्यापारियों का अभिनंदन किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश संगठन मंत्री अनुज गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री महिला शशि अरोड़ा, जिला महामंत्री कविता गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला सीमा गर्ग, नगर महिला अध्यक्ष शिखा गोयल, नगर महामंत्री अंजली गर्ग, जिला मंत्री रश्मि गर्ग, मीरा मित्तल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed