{"_id":"57ae24194f1c1b8e34ee67eb","slug":"protest-on-power-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम का दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम का दफ्तर घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
विविद्युत निगम पर प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कैराना क्षेत्र के तीन गांव के लोगों ने भाकियू नेताओं के साथ विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार हंगामा प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि उनके गांवों को कंडेला बिजलीघर से हटाकर कैराना फीडर से जुड़वाया जाए।
शुक्रवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल और सतीश प्रधान के नेतृत्व में किसानों की भीड़ कैराना रोड स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंची। उन्होंने बताया कि गांव मन्ना माजरा, अलीपुर, बीनडा में करीब 15 दिन से बिजली नहीं आ रही है। कंडेला बिजलीघर से विद्युत लाइन मन्ना माजरा, अलीपुर और बीनड़ा में एक फेस जोड़ा हुआ है। इसकी वजह से रोजाना बिजली नहीं आती। जब बिजली आपूर्ति होती है, वोल्टेज बहुत कम होते हैं। इसकी वजह से
खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही तथा घरों में अंधेरा छाया रहता है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
साथ ही रात में बिजली आपूर्ति न होने की वजह से चोरी की घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को इस बारे में जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता को भी शिकायती पत्र दिया गया था। तब उन्होंने दो दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
इस पर आक्रोशित किसानों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विजयपाल सिंह और रविंद्र कुमार किसानों के बीच पहुंचे, तो किसानों ने उन्हें भी करीब आधा घंटे तक धरने पर बैठाए रखा।
इस दौरान मुख्य रूप से विनोद निर्वाल, सतीश प्रधान, अरशद, राजेंद्र, हरिराम, यशपाल सिंह, नाजिम, ब्रजपाल, संदीप, सोनू, विक्की, दीपक, शिवचरण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।