फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proposal of land sent for government college

राजकीय महाविद्यालय के लिए भेजा भूमि का प्रस्ताव

Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Proposal of land sent for government college
राजकीय महाविद्यालय के लिए भेजा भूमि का प्रस्ताव
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। ऊन में राजकीय महाविद्यालय के लिए जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन से ढाई एकड़ विवाद रहित भूमि का प्रस्ताव मांगा गया था। इस संबंध में नगर पंचायत द्वारा अभिलेखों में दर्ज विकास सेवा प्रसार खेड़ा की जमीन का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है।
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ऊन में राजकीय महाविद्यालय बनवाने की घोषणा की थी जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा तहसील प्रशासन से ढाई एकड़ विवाद रहित भूमि का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने तत्कालीन एसडीएम को गत अगस्त 2020 में पत्र भेजा था। तत्कालीन एसडीएम मणि अरोरा ने गागौर रोड के अलावा कई अन्य भूमि का निरीक्षण किया था, लेकिन भूमि नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद नगर वासियों ने एसडीएम से मिलकर विकास सेवा प्रसार खेड़ा की 3.2570 हेक्टेयर भूमि पर डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग रखी, जो नगर पंचायत के अंतर्गत आती है। विधिक राय लेने के बाद नगर पंचायत ने उक्त भूमि का प्रस्ताव राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए किया है।
विज्ञापन

एसडीएम विशु राजा की संस्तुति के बाद प्रस्ताव डीएम को भेज दिया गया। इस संबंध में नगरवासी अमित गोयल, रूबी चौधरी, जगमेर शर्मा, सतेंद्र चौधरी, सचिन आदि डीएम से मिलकर प्रस्ताव विभाग को शीघ्र भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed