फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prom Dastarbandi of 165 Tlbaon

जलसे में 165 तलबाओं की दस्तारबंदी

Wed, 04 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 04 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prom Dastarbandi of 165 Tlbaon
Dastarbandi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। कस्बे के मदरसा मिफताहुल उलूम में तलबाओं को बुखारी शरीफ का आखिरी दर्स दिया गया। जिसमें इस साल फारिग हुए 165 तलबाओं की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन


बुधवार को मदरसा मिफताहुल उलूम में बुखारी शरीफ का आगाज कारी मौहम्मद उमर साहब द्वारा कुराने करीम की तिलावत के साथ किया गया। बुखारी शरीफ का आखिरी सबक मौलाना अकीलुर्रहमान साहब द्वारा तलबाओं को पढ़ाया गया। मौलाना अकीलुर्रहमान साहब ने कहा कि बुखारी शरीफ हदीस की सबसे बड़ी किताब है,  इसलिए इसकी बातों पर अमल कर दीन के रास्ते पर चलें और इसे दुनिया में आम करें। हजरत इमाम बुखारी ने अपनी पूरी जिंदगी हदीस को हासिल करने व लोगों तक पहुंचाने में खर्च कर दी।


इस दौरान तलबाओं को नसीहत देते हुए कहा कि आप लोगों पर पूरे मुल्क की नहीं, दुनिया की जिम्मेदारी है। इस्लाम धर्म शांति का पैगाम देता है। इस दौरान 165 तलबाओं की दस्तारबंदी की गई। जिसमें 15 हाफिज, 33 मुफ्ती, 117 मौलवी फारिग हुए। इस दौरान मदरसे के मोहतमीम मौलाना हफीउल्लाह शेरवानी, मौलाना वलीउल्लाह उस्ताद, कारी गुलजार, मौलवी रिजवान, मौलवी रफीउज्जमा, मौहम्मद शब्बीर, मौलाना अब्दुर्रहीम, मौलाना नजीलुर्रहमान, मौहम्मद याकूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed