{"_id":"616b236183448f0acd549d3e","slug":"prohibition-on-purchase-of-coarse-paddy-coming-from-up-shamli-news-mrt560853912","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से आने वाले मोटे धान की खरीद पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से आने वाले मोटे धान की खरीद पर रोक
विज्ञापन
झिंझाना बिडौली बार्डर पर धान की टैक्टर ट्रॉली से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना। हरियाणा के करनाल जिला प्रशासन ने यूपी से आने वाले मोटे धान की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद शुक्रवार रात करीब दस बजे हरियाणा धान लेकर जा रहे किसानों के वाहनों को बिड़ौली यमुना बॉर्डर पर रोक दिया गया और वहां शनिवार सुबह तक जाम की स्थिति रही। एसडीएम और तहसीलदार ने करनाल जिला प्रशासन से बात की।
यमुना बिड़ौली सीमा पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना पर ऊन एसडीएम मणि अरोरा और तहसीलदार अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरियाणा प्रशासन से बात की। किसान अय्यूब और डेरा सिंगापुर के अमरदीप के अलावा अन्य किसानों ने बताया कि हरियाणा ने जानबूझकर कर यूपी के धान खरीद पर प्रतिबंध लगाया है। हरियाणा ने थाना मधुबन कि मंगलोरा पुलिस चौकी के कार्यवाहक इंचार्ज ने बताया कि यूपी के किसानों का धान 1119 और बासमती को छोड़कर मोटे धान की खरीद पर प्रतिबंध है। बॉर्डर पर ही सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा धान की जांच की जा रही है। भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान का कहना है कि हरियाणा के करनाल प्रशासन ने मोटा धान पर खरीद पर रोक लगा दी है। शामली जिला प्रशासन से गेहूं की तर्ज पर धान की खरीद के लिए नए केंद्र खोलने का अनुरोध किया है। जिससे जिले के किसानों का धान समय पर खरीदा जा सके।
उन्होंने सात धान खरीद केंद्रों को कम बताते हुए 30 खरीद केंद्र खोलने की मांग की। जिला प्रशासन के धान की खरीद न किए जाने के विरोध में भाकियू सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने भी यूपी के किसानों का हरियाणा में धान खरीद न किए जाने की निंदा की है।