फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Programs organized on Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti

‘कृषि विधेयकों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष’

Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Programs organized on Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पअर्पित करते श? - फोटो : SHAMLI
शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले भर में उन्हें याद किया गया। भाजपाइयों ने जिले के सभी 1001 बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि की। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कैराना विधानसभा के सेक्टर झिंझाना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर भ्रम फैला रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 21 अक्तूबर 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। 1952 में प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय इस दल के महामंत्री बने और इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से सात पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष ने किसानों को कृषि बिल 2020 के बारे में बताते हुए कहा कि किसानों को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि यह बिल किसानों की आय दोगुनी करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार का एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में दामोदर सैनी जिला महामंत्री, निविश कुमार जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी कपिल पंवार ने बताया कि जिले में सभी 1001 बूथों पर पंडित दीनदयाल की जयंती को धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्य वक्ता आचार्य पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पंडित जी राजनीति के साथ साहित्य में विशेष रुचि रखते थे। सशक्त भारत की परिकल्पना उनके मस्तिष्क में विद्यमान थी। कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने पंडित जी पर रचित कविता पढ़कर सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने उनके पदचिह्नों पर चलने व उनके जीवन दर्शन को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अरविंद कुमार, नीटू कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद वसीम, पुष्पेंद्र कुमार, मोहर सिंह, ब्रिजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्घांजलि
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र सिंह, राजीव तोमर, अनुकूल गिरी, ऋषि पाल सैनी, महावीर गिरी, बाबर कुरैशी, तौसीफ कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, मंजीत गिरी, सुकुमाल सिंह, नरेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।

शामली  में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर

शामली में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर- फोटो : SHAMLI

शामली में पं0 दीन दयाल उपाध्याय  के चित्र पर पुष्पअर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता

शामली में पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पअर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed