{"_id":"03430dd377ccd600efb0f6591e7b9172","slug":"problems-with-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर रैली निकाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। महंगाई, ठेकेदारी प्रथा एवं सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मजदूरों ने नगर में बाइक रैली निकालकर केंद्र-प्रदेश सरकार से समस्याएं दूर करने की मांग की है। शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में जनचेतना रैली शामली चीनी मिल से शुरू हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई चीनी मिल पर संपन्न हुई।
मजदूरों ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कराने, गैर शिक्षक कर्मचारियों को उचित वेतन देने, मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी करने, बोनस सीमा समाप्त करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने एवं ठेकेदार श्रमिकों की स्थायी किए जाने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, नर्सिंग होम के कर्मचारियों का कार्य समय तय करने एवं श्रमिक क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है।
इसमें चीनी मिल कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय डिस्टीलरी श्रमिक संघ, ग्रामीण कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, दुकान कर्मचारी संघ, भट्टा कर्मचारी संघ शामिल रहे। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के रामनिवास यादव, सुनील दत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पारसनाथ दीक्षित, योगेंद्र सिंह, सुरेश चंद शर्मा, नरेशपाल निर्वाल, इंदिरा शर्मा, सुषमा पंवार, मनमोहन शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण कुमार, ऋषिपाल, सतीश कुमार प्रधान, विमल कुमार शर्मा, ओमवीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मत्री प्रदीप कुमार ने किया।