फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Problems in Haji Colony

Shamli News: हाजी कॉलोनी नई में समस्याओं के अंबार

Mon, 06 Feb 2023 10:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Feb 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Problems in Haji Colony
शामली के मोहल्ला हाजी कॉलोनी स्थित नई बस्ती में अधूरा पडा सडक का निर्माण कार्य
शामली। शहर की नई बस्ती हाजी कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। कॉलोनी में गंदगी फैली रहती है। तीन माह से सड़क का कार्य भी अधूरा है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि कई-कई दिन यहां सफाई कर्मचारी नहीं आते। जिसके चलते कूड़े का अंबार लगा है। ऐसे में कॉलोनी में बीमारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा
- कॉलोनी में सफाई कर्मचारी कई-कई दिन नहीं आते हैं। जिससे यहां कूड़े के अंबार लगे हैं। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। -वादिल।
मास्टर कॉलोनी की सड़क का कार्य करीब तीन माह से अधूरा है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ हो जाती है। जिस पर फिसलकर लोग गिर जाते हैं। -मास्टर फुरकान अली।
कॉलोनी में सफाई का मुद्दा बड़ा है। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका में की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। - रहीसुद्दीन।
कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी फैली होने से रोग फैलने का खतरा है। नगर पालिका प्रशासन को समस्या का जल्द निस्तारण करना चाहिए। -रूबी।
कॉलोनी की सफाई और अधूरी सड़क को लेकर क्षेत्र के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी समस्या का निस्तारण कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। -आयशा।

शामली के मोहल्ला हाजी कॉलोनी स्थित नई बस्ती में अधूरा पडा  सडक का निर्माण कार्य

शामली के मोहल्ला हाजी कॉलोनी स्थित नई बस्ती में अधूरा पडा सडक का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed