फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prizes awarded to the winners of art competition

कला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Tue, 19 Oct 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Prizes awarded to the winners of art competition
शामली के सरस्वती शिशु मन्दिर में सम्मानित छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
कला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हुई कला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस संगल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में चार अक्तूबर को स्वच्छता अभियान के तहत कला प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें कक्षा चार से आठ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में कक्षा चार में अंशिका निर्वाल प्रथम, शिवांश द्वितीय, सानिया तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कक्षा पांच में नव्या चौधरी प्रथम, अनुष्का शर्मा द्वितीय, पूजा तोमर तृतीय, कक्षा छह में वेदांशी आर्य प्रथम, माही मलिक द्वितीय, वर्णिका तृतीय, कक्षा सात में तनिष्का प्रथम, रिया तायल द्वितीय, शगुन गोयल तृतीय और कक्षा आठ में संभव जैन प्रथम, काजल द्वितीय, आस्था सैनी तृतीय स्थान पर रही। समारोह में सुनील अरोरा, संजीव लोहान, सचिव रामकुमार, कार्तिक सरोहा, रिशु बंसल, महेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed