{"_id":"62321c02e171f62db46421c2","slug":"private-hospital-found-running-without-registration-shamli-news-mrt580658721","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन के बिना चलता मिला निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन के बिना चलता मिला निजी अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्रेशन के बिना चलता मिला निजी अस्पताल
शामली। शहर में दिल्ली रोड पर एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने स्वास्थ्य टीम के साथ निजी अस्पताल पर पहुंचकर जांच की। अस्पताल में करीब 10 मरीज भर्ती थे, लेकिन रजिस्ट्रेेशन नहीं मिला। वहां मौजूद चिकित्सक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल सीएमओ कार्यालय में जमा कराई गई है। एसीएमओ ने 24 घंटे में मरीजों को शिफ्ट करने और रजिस्ट्रेशन मिलने तक अस्पताल को बंद रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार टीम के साथ दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पर पहुंचे। जांच में उन्होंने अस्पताल में लगभग 10 मरीज भर्ती होना पाया। यह भी बताया गया कि एक महिला का ऑपरेशन भी चल रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। एसीएमओ ने बताया कि वहां मौजूद चिकित्सक से रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा, लेकिन रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज प्रस्तुत नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि सात मार्च को भी उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जांच की थी और नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही अस्पताल चलाने के लिए कहा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई पूरी किए बिना ही अस्पताल चलता हुआ पाया गया।
उन्होंने अस्पताल में मिले चिकित्सक व स्टाफ से कहा कि 24 घंटे में अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए और जब तक रजिस्ट्रेेशन नहीं होता तब तक अस्पताल बंद रखा जाए। अगर इसके बाद भी अस्पताल चलता मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की फाइल जमा की हुई है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन जारी नहीं किया गया है। इस बारे में एसीएमओ सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने अधूरी फाइल जमा की है। फाइल में संचालक का शपथ पत्र, स्टाफ का एग्रीमेंट, प्रदूषण, फायर सर्विस का अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि जरूरी कागजात नहीं है।