फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Private buses started operating for Sardhana

सरधना के लिए प्राइवेट बसों का संचालन शुरू

Wed, 09 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Private buses started operating for Sardhana
शामली। जिले से सरधना के लिए आठ से दस प्राइवेट बसों का संचालन किया गया है। हर आधा घंटे में शामली से सरधना के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सहूलियत बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में प्राइवेट बसें मुजफ्फरनगर, कैराना, झिंझाना, चौसाना, गढ़ीपुख्ता, बुढ़ाना, सिसौली, शाहपुर, गंगोह आदि मार्गों पर चलाई जा रही हैं। अब प्राइवेट बस यूनियन की ओर से शामली से सरधना के लिए प्राइवेट बसों का संचालन शुरू किया गया है। शहर के विजय चौक के पास प्राइवेट बस अड्डे से सरधना तक प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि सरधना के लिए 32 प्राइवेट बसों के परमिट है, मगर सिर्फ आठ से लेकर दस बसें चलाई जा रही हैं। पहली प्राइवेट बस सुबह 7:30 बजे और शाम को अंतिम बस 5:30 बजे चलती है। गर्मी के मौसम को देखते हुए शामली से सरधना के लिए अंतिम बस का टाइम बढ़ाया जाएगा। प्राइवेट बसों का संचालन होने से यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उधर, एआरटीओ मुंशीलाल का कहना है कि प्राइवेट बसों का बुढ़ाना तक संचालन का परमिट है। सरधना के परमिट होने की जानकारी नहीं है। वे प्राइवेट बसों के सरधना के परमिटों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed