{"_id":"634b0124205a9252bc0f9d63","slug":"private-bus-owners-do-not-like-the-new-transport-policy-of-the-government-shamli-news-mrt6090716112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस मालिकों को रास नही आरही है शासन की नई परिवहन नीति-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस मालिकों को रास नही आरही है शासन की नई परिवहन नीति-
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नई परिवहन नीति प्राइवेट बस मालिकों को रास नहीं आ रही है। जिससे प्राइवेट बस मालिक अपनी बसों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से अनुबंध कराने को रुचि नही ले रहे हैं। प्राइवेट बस मालिक चाहते कि उनकी बसों का रायल्टी आधार पर अनुबंध किया जाए।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ ने डग्गामार प्राइवेट बसों पर अंकुश और बस मालिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नई परिवहन नीति बनाने के लिए प्रदेश मुख्यालय पर सभी जिलों के प्राइवेट बस मालिकों को बैठक में बुलाया गया था। प्राइवेट बस मालिकों के सुझाव के आधार पर नई परिवहन नीति को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। नई नीति के तहत सहारनपुर रीजन में कुल 13 मार्गों पर 36 प्राइवेट बसों को अनुबंधित किया जाना है।
नई परिवहन नीति के तहत सहारनपुर रीजन के आरएम अनिल कुमार, एआरटीओ रोहित राजपूत ने सोमवार को जिले भर के प्राइवेट बस मालिकों के साथ बैठक की। आरएम अनिल कुमार ने बताया कि नई परिवहन नीति में प्राइवेट बस मालिक रुचि नही ले रहे हैं। दूसरी ओर प्राईवेट बस मालिक योगेंद्र पंवार का कहना है कि यूपी रोडवेज के अफसर प्राइवेट मालिकों की बसों को रायल्टी के आधार पर अनुबंध करें तो उन्हें लाभ का सौदा है। किमी के आधार पर, प्राइवेट बसों का अनुबंध करने से बस का मालिक निगम का परिचालक बन जाएगा। कम किमी बस चलने पर किमी की पूर्ति बस मालिकों को करनी पड़ेगी। इसीलिए प्राइवेट बस मालिकों को शासन की नई परिवहन नीति रास नही आ रही है।
विज्ञापन
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि नई परिवहन नीति के संबंध में मोटर मालिकों से एक दौर की वार्ता कर चुके है। किंतु अभी तक एक भी मोटर मालिकान ने अपनी बस अनुबंध करने के लिए रुचि नही दिखाई है।
सहारनपुर रीजन के रुट अनुबंध करने के लिए बसों की संख्या
1- सहारनपुुर- हरिद्वार 4
2- सहारनपुर- देहरादून 4
3- सहारनपुुर गंगोह 4
4- सहारनपुर गंगोह देवबंद 4
5- सहारनपुर- शामली 2
6- सहारनपुर- गंगोह, तीतरो-जलालाबाद शामली 2
7- सहारनपुर- मुजफ्फरनगर 4
8- सहारनपुर -देवबंद 1
9- सहारनपुर, ननौता, थानाभवन, शामली, गढीश्याम 1
10- मुजफ्फनगर- शामली, पानीपत 2
11- मुजफ्फरनगर- शामली, कैराना, भूरा 1
12- कैराना, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर 3
13- मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना, बडौत, बागपत 4
कुल 36