फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prime Minister Kisan Samman Nidhi will be recovered from ineligible farmers

अपात्र किसानों से होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वसूली

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Kisan Samman Nidhi will be recovered from ineligible farmers
शामली कलक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में आयोजित जायद उत्पादन गोष्ठी में भाग लेते कृषि विभाग के अधिकारी व ? - फोटो : SHAMLI
अपात्र किसानों से होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वसूली
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र किसानों से वसूली की जाएगी। मृतक लाभार्थी किसानों के पात्र वारिसों को सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। यह निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई जायद उत्पादकता गोष्ठी में कृषि निदेशक डॉ. विवेक कुमार ने दिए।
उन्होंने भूमि सुधार के लिए जिप्सम का प्रयोग और जल संरक्षण के लिए ग्रीष्मकालीन जुताई के मद्देनजर कृषकों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र किसान आगामी 31 मार्च तक ईकेवाईसी अवश्य करा लें। प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक एफपीओ का गठन करके प्रत्येक माह बैठक अनिवार्य रूप से कराई जाए। किसानों को अनुदान पर खरीदे गए कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण आदि का बिल प्रस्तुत करते ही तत्काल अनुदान संबंधित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय मेरठ समेत सभी वैज्ञानिकों को मूंग की खेती, भिंडी उत्पादन, कद्दू, लौकी, करेला, पालक, मूली और बागवानी के विशेषज्ञों ने आलू, प्याज, टमाटर और आम की फसल के विषय पर विस्तृत चर्चा की। पशुपालन के विशेषज्ञों ने टीकाकरण और चारे की फसल ज्वार, बाजरा, लोभिया, मक्का आदि की जानकारी दी। कृषि उत्पादन आयुक्त ने खरीफ और रबी की फसल तथा आम के सीजन में मार्केटिंग में आ रही कठिनाइयों से निजात पाने के लिए एक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ प्रमोद कुमार, अपर निदेशक शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर चौधरी, शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed