{"_id":"57b8a8d64f1c1bc61a6eb8b2","slug":"pride-will-not-let-the-tricolor-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे की शान नहीं होने देंगे कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे की शान नहीं होने देंगे कम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tricolor trip
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसद हुकुम सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। जगह जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे कैराना में कलस्यान चौपाल से सांसद हुकुम सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू की गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइको पर सवार थे और उनकी बाइकों तिरंगा लहरा रहा था। यात्रा कलस्यान चौपाल से कैराना कस्बे के चौक बाजार होती हुई ग्राम भूरा पहुंची। जहां स्वागत करते हुए काफी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। इसके बाद ग्राम पावटी कला होते हुए झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहा से होकर झिंझाना पहुंची। इसके बाद ग्राम टिटौली होते हुए शामली में सुभाष चौक पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन- बान और शान है।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि तिरंगे की शान कभी कम नहीं होने दी जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामजीलाल कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, हरबीर मलिक, प्रियंवदा तोमर, मोहित जैन, सचिन जैन, पीयूष वर्मा, पुनीत द्विवेदी, राजेश मलिक, मेहरबान कुरैशी, गुरदीप चौहान, मनोज शर्मा, इदरीश चेयरमैन, सुभाष चौधरी, सेठपाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
शिवचौक पर हुआ ट्रैफिक जाम
तिरंगा यात्रा जब शामली में शिवचौक पर पहुंची, तो चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के दुपहिया वाहनों की भीड़ लग गई। इसके चलते कुछ देर के लिए शिवचौक पर ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक संचालन सुचारु कराया।
भारत माता के लगे जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। भाजपाइयों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति की अलख जगाई। तिरंगा यात्रा को विधायक सुरेश राणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
शनिवार को नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आश्रम पंचतीर्थी से बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक सुरेश राणा ने झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा देहली सहारनपुर रोड से होते हुए गणपतराय मार्किट, चौक बाजार, चांदनी चौक, हलवाई अट्टा, टंकी रोड, अग्रसैन मार्किट से होते हुए प्रारंभिक स्थल मंदिर पंचतीर्थी पर समाप्त हुई। विधायक सुरेश राणा ने कहा कि सबसे पहले देशभक्त होना जरूरी है। इसके बाद ही कोई पहचान शुरू होती है। युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।
यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, अमर शहीदों की जय के उद्घोष से नागरिकों में देश भक्ति की अलख जगाई। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की कुर्बानी के विषय में भी बताया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, महामंत्री विशाल गोयल, अमित मित्तल, सतीश तायल, अशोक चावला, प्रेमचन्द, अनुज संगल, महेश गोयल, घनश्याम शर्मा अमित सैनी, उमेश सैनी, सचिन समेत अन्य कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा निकाल जगाई देश भक्ति की अलख
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में भाजपा विधायक सुरेश राणा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा क्षेत्र के कई मार्गों से निकाली गई।
भाजपा की तिरंगा यात्रा की शुरूआत नरेश कुमार सैनी आल इंडिया सैनी संगठन अध्यक्ष के आवास पर हुई है। जिसमें विधायक सुरेश राणा ने तिरंगा के महत्व को बताया।
कहा कि सीमा पर हमारे देश के जवान शहीद हुए हैं उन्होंने वहां पर तिरंगे को झुकने नहीं दिया, चाहे सीने पर कितनी भी गोली खाई। सुरेश राणा ने तिरंगा रैली निकालने से देशभक्ति की भावना तथा आपस में प्यार बढ़ता है। उधर उन्होंने जनसभा बैठक में विधायक सुरेश राणा ने कहा किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। आज की सरकार भ्रष्टाचारी है जिसमें बहन-बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है।
उधर लोगों ने गांव में मिलने वाली सड़कों की समस्याएं रखी है। उन्होंने शामली से पेलखा, मालेंडी, गढ़ीपुख्ता, भाट्टू, गढ़ी असुल्लाखां से होकर सड़क बनाने की अपील रखी है।
तिरंगा यात्रा नगर पंचायत की सभी गलियों में होकर गढ़ी हसनपुर, खेड़की, राझड़, दुल्लाखेड़ी, भाट्टू, पुरमाफी, चैन्दाहेडी, नौनांगली, दरगाहपुर, ताना, पेलखा, बधेव, पीरखेड़ा, कसेरवा आदि गांवों में से होकर गुजरी है। मौके पर मुख्य रूप से नरेश कुमार सैनी, आल इंडिया सैनी सभा अध्यक्ष, नाथीराम सैनी, लोकेंद्र सैनी, ब्रह्म सिंह, रविंद्र सैनी, पिंटू, पितम सैनी, सचिन सैनी, वीर सिंह, मुन्ना सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नाथीराय, नंदू राणा, अतुल प्रधान, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे है।