{"_id":"5d068f158ebc3e4d656893d8","slug":"preparing-list-of-reckless-officers-suresh-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारियों की तैयार हो रही सूची: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अधिकारियों की तैयार हो रही सूची: सुरेश राणा
Mon, 17 Jun 2019 12:18 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि योगी सरकार जन शिकायतों के समाधान को लेकर गंभीर हैं। सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। इसके अलावा जन सुनवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की सूची तैयार कराई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
रविवार सुबह आठ बजे गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनहित की तमाम योजनाएं संचालित कराई जा रही हैं। प्रदेश सरकार चाहती है कि आम जनता और सरकार के बीच में लगातार तालमेल बने और विकास की गति प्रदेश भर में और तेज हो। इस काम को पूरा करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अधिकारियों की है।
अधिकारी के माध्यम से ही जनता व सरकार की दूरियां कम होती हैं। इसलिए सभी अफसरों को इस बाबत निर्देश दिए जा चुके हैं। अब क्षेत्र में भी विकास की गति और तेज की जाएगी। उम्मीद है कि शीघ्र कस्बे में डिग्री कॉलेज बनकर तैयार होगा। साथ ही जलालाबाद व थानाभवन में रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप का काम करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए लोगों की परेशानियों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।