फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prepare Flood-Drought Disaster Action Plan in a week

बाढ़ और सूखा आपदा कार्य योजना एक हफ्ते में तैयार करें

Sun, 30 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Prepare Flood-Drought Disaster Action Plan in a week
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बाढ़-सूखा आपदा कार्य योजना के संबंध में बैठक ली। कहा कि वर्ष 2021 की बाढ़-सूखा आपदा कार्य योजना तैयार एक सप्ताह में तैयार करें। जिससे 15 जून तक शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में वर्ष 2021 में बाढ़-सूखा आपदा कार्य योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने वर्ष 2021 में बाढ़-सूखा आपदा कार्य योजना को लेकर चर्चा की। अधिशासी अभियंता ड्रेनेज बाढ़ समन्वयक अधिकारी संजय मैत्रेय ने अवगत कराया कि वर्ष 2021 की बाढ़-सूखा आपदा कार्य योजना तैयार कराकर 15 जून तक शासन को भेजी जाएगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग संबंधित सूचनाएं एक सप्ताह में तैयार कर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करा दें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अपने क्षेत्र में बाढ़ चौकियां तत्काल स्थापित कराते हुए उन पर कर्मचारी तैनात कर दिया जाने के निर्देश दिए। यमुना एवं अन्य नदी पर पर बने तटबंधों का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या भेजने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि बाढ़-सूखा आपदा कार्य योजना में कोई भी ढ़िलाई न बरती जाए। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सभी एसडीएम, सीएफओ, डीएसओ, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड शामली सहित समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed