फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations started for the second mega camp of anti-coronavirus vaccination

कोरोनारोधी टीककारण के दूसरे मेगा कैंप की शुरू हुई तैयारी

Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations started for the second mega camp of anti-coronavirus vaccination
कोरोनारोधी टीकाकरण के दूसरे मेगा कैंप की शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 अगस्त को फिर टीकाकरण का मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दिन जिले में 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग मेगा कैंप के लिए माइक्रोप्लान तैयार करने में जुटा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस महीने दूसरा मेगा कैंप की तैयारी में जुट गया है। पहला मेगा कैंप तीन अगस्त को लगाया गया था, जिसमें 62 बूथों पर 18 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 19713 लोगों को टीके लगाए गए थे। इस तरह लक्ष्य से अधिक 109.5 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। प्रदेश में हुई रैंकिंग में शामली जिले को टीकाकरण में पांचवां स्थान मिला था। अब 16 अगस्त को फिर दूसरा मेगा कैंप लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 16 अगस्त को मेगा कैंप में 20 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मेगा कैंप में खास बात ये रहेगी कि बूथों पर ही लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिन लोगों का पहले से स्लाट बुक होगा, उन्हें भी टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में और अच्छी रैंकिंग पाने के लिए बूथों की संख्या का निर्धारण, वैक्सीन की उपलब्धता आदि का माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीके लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए बनाए गए विशेष बूथ
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार से शिक्षकों व उनके परिवार के सदस्यों को टीकाकरण के लिए जिले में स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। इसके तहत 12 अगस्त को पीएचसी जलालाबाद में टीकाकरण किया गया। 13 अगस्त को बीआरसी बनत, 16 को वीवी इंटर कालेज शामली, 17 को बीआरसी ऊन, 19 को बीआरसी कैराना और 20 अगस्त को बीआरसी भभीसा में स्पेशल बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 6350 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में बृहस्पतिवार को 49 बूथों पर 6350 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को 14 बूथ पर टीकाकरण किया गया। 1400 के लक्ष्य के सापेक्ष 1320 लोगों को टीके लगे। 94.29 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 133 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों को 35 बूथों पर टीके लगाए गए। 5500 के लक्ष्य के सापेक्ष 5030 लोगों को टीके लगे। 91.45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सनीन की 500 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में 6350 लोगों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed