फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations intensified for Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां हुई तेज

Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for Kanwar Yatra
कैराना। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरपालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिका की ईओ मणि अरोरा के निर्देशन में पालिका कर्मचारियों द्वारा सफाई व अन्य व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर व एसएसपी अभिषेक ने बुधवार को कैराना में हरियाणा बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व सड़क गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए थे। इस पर नगरपालिका ने बृहस्पतिवार को कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके चलते नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मणि अरोरा के निर्देशन में पानीपत रोड किनारे पर विशेष सफाई कराई जा रही है। यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं। पालिका कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे मशीन लगाकर लगाकर कूड़ा एकत्र कर उठवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। ईओ मणि अरोरा ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed