फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations begin to appoint a consultant for PAC Camp Firing Range

पीएसी कैंप फायरिंग रेंज के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की तैयारी शुरू

Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin to appoint a consultant for PAC Camp Firing Range
कैराना के ऊंचागांव में स्थित पीएसी कैंप की चयनित भूमि। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में 50वीं वाहिनी पीएसी कैंप फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए डिजाइन कंसलटेंट नियुक्त करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नियुक्ति के बाद पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए कार्यालय और आवासीय भवनों का विभागीय इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। शासन से वित्तीय स्वीकृति होने के बाद धनराशि अवमुक्त होगी।
विज्ञापन

2018 में कैराना लोकसभा उपचुनाव में शामली में आरके पीजी कॉलेज में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कैराना और कांधला के बीच पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने ऊंचा गांव और गुर्जरपुर में 24.8697 हेक्टेयर भूमि गुर्जरपुर गांव में फायरिंग रेंज और 1.4242 हेक्टेयर भूमि 50 वी पीएसी कैंप बटालियन के लिए चयन करके शासन को 65 किसानों की भूमि का मुआवजा धनराशि का इस्टीमेट भेजा था। इस मामले में छठी पीएसी बटालियन मेरठ के सेनानायक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। सवा दो साल पहले सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन की आधारशिला रखने शामली आए थे, उस समय किसानों को मुआवजा धनराशि वितरित न होने के कारण कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव- गुर्जरपुर में पीएसी कैंप और फायरिंग रेज की स्थापना की आधारशिला कार्यक्रम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गत आठ नवंबर को कैराना में आयोजित कार्यक्रम में ऊंचागांव- गुर्जरपुर फायरिंग रेंज की स्थापना की आधार शिला रखी थी। लखनऊ में लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण खंड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएसी कैंप बटालियन और फायरिंग रेंज स्थापना के लिए पीएसी बटालियन की ओर से कार्यालय, आवासीय भवनों का इस्टीमेट लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण खंड को नही मिला है। लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण खंड की ओर से डिजाइन कंसलटेंट नियुक्त करने की तैयारी चल रही है। डिजाइन कंसलटेंट नियुक्त होने के बाद ऊंचागांव और गुर्जरपुर में जाकर मौके पर भूमि का मुआयना करेगा इसके बाद डिजाइन तैयार कर शासन को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठी पीएसी बटालियन मेरठ कार्यालय से बताया गया कि 50वी वाहिनी पीएसी कैंप एवं फायरिंग रेंज की स्थापना का इस्टीमेट लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली द्वारा 275 करोड़ रुपये का बनाकर छठी पीएसी बटालियन मेरठ के सेना नायक चारु निगम के माध्यम से शासन को पिछले साल मुख्यमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed