{"_id":"6a305669c2d98f979f0bf93f","slug":"preparations-begin-for-a-new-feeder-for-the-kandhla-mini-industrial-area-shamli-news-c-26-1-sal1002-167698-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांधला के मिनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए नए फीडर की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांधला के मिनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए नए फीडर की तैयारी शुरू
Tue, 16 Jun 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। कांधला के प्रस्तावित मिनी औद्योगिक क्षेत्र में नए औद्योगिक फीडर की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से फीडर निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से कानपुर स्थित उद्योग निदेशालय को भेजा जाएगा।
कांधला-बुढ़ाना मार्ग स्थित आट्टा गांव में करीब दो एकड़ भूमि मिनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई है। उद्योग निदेशालय के निर्देश पर यहां 11 औद्योगिक इकाइयों और एक टिन शेड के विकास के लिए ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।
गत सप्ताह आयोजित जिला उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी आलोक यादव ने उद्यमियों को मिनी औद्योगिक क्षेत्र में अलग औद्योगिक फीडर स्थापित किए जाने की मांग उठाई थी, ताकि भविष्य में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रितिका गर्ग ने बताया कि फीडर का एस्टीमेट तैयार होते ही उसे उद्योग निदेशालय को भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होने के बाद फीडर निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।