फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation to attach the property of Nahid Hasan

नाहिद हसन की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Mon, 30 Sep 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Preparation to attach the property of Nahid Hasan
कैराना सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : SHAMLI
नाहिद हसन की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। एक सप्ताह से कैराना विधायक नाहिद हसन की तलाश में लगी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। अब पुलिस ने विधायक के खिलाफ कुर्की की धारा 82 की कार्रवाई की तैयारी में हैं। पूरी संभावना है कि इसके लिए एक दो दिन में कोर्ट में अर्जी लगा दी जाएगी।
पुलिस कैराना विधायक नाहिद हसन के खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में वारंट लेकर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बकौल एसपी 11 टीमें इसमें लगी हैं। इलाहाबाद से लेकर लखनऊ तक में पुलिस की घेराबंदी है, लेकिन विधायक हाथ नहीं आ रहे। विधायक को ही विवाद की वजह बनी संदिग्ध गाड़ी और उसके कागजात का पता है, इनके बिना पुलिस के केस की जांच भी अटकी है। हालांकि पुलिस ने विधायक को हाजिर होकर गाड़ी ओर उसके कागजात देने और अपना पक्ष रखने का समय भी दिया था, लेकिन विधायक के ना आने पर पुलिस ने गिरफ्तारी को दबिशें देनी शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी विधायक का पता ना लगने पर अब पुलिस विधायक के खिलाफ कुर्की के लिए धारा 82 के आदेश कोर्ट से लेगी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक ना तो अपना पक्ष रखने आएऔर ना ही सरेंडर किया है। ऐसे में अब पुलिस एक दो दिन में धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी। संभवत: एक दो दिन में ये काम कर लिया जाएगा। इसके बाद भी यदि विधायक नहीं मिलते तो कोर्ट से अनुमति के बाद कुर्की की जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें विधायक की तलाश में जुटी हुई हैं। हालांकि पुलिस विधायक की चौतरफा घेराबंदी किए हैं। इस प्रकरण के बाद 26 सितंबर को पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर विधायक के खिलाफ एक ओर केस दर्ज कर उनकी राह मुश्किल कर दी है।
विज्ञापन

कोट
विधायक को संदिग्ध गाड़ी और उसके कागजात उपलब्ध कराने और अपना पक्ष रखने को काफी समय दिया जा चुका है। वारंट होने के बाद भी वह सामने नहीं आ रहे हैं। अपना पक्ष नहीं रख रहे। अब पुलिस एक दो दिन में कुर्की की धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed