{"_id":"5f9efb358ebc3e9bcc42cfdd","slug":"preparation-for-siege-before-jail-bharo-movement-shamli-news-mrt5090474160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन से पहले घेराबंदी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन से पहले घेराबंदी की तैयारी
विज्ञापन
शामली : कैराना में मुख्य मार्ग पर पालिका मार्केट के पास अपनी गाड़ी पर खड़े होकर जेल भरो आंदोलन के ल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भरो आंदोलन से पहले घेराबंदी की तैयारी
कैराना (शामली)। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के सोमवार को जेल भरो आंदोलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस विधायक के समर्थकों को आंदोलन में जाने से रोकने के लिए रविवार को दिनभर घेराबंदी में लगी रही। हर स्थिति से निपटने के लिए कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर एसपी के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इसके बाद शहर में फ्लैग मार्च किया गया। उधर, नाहिद हसन ने भी क्षेत्र में घूमकर आंदोलन के लिए समर्थन जुटाया।
रविवार सुबह से ही पुलिस के अधिकारियों ने कैराना में डेरा डाल लिया। पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान एसपी नित्यानंद राय ने पुलिस फोर्स से कहा कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखनी है। फोर्स किसी भी हालत में संयम नहीं खोए, लेकिन सख्ती के साथ कानून का पालन कराएं। एसपी व एएसपी ने थाना कैराना, कांधला, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता व आदर्श मंडी की पुलिस फोर्स व पीएसी के जवानों के साथ मॉक ड्रिल किया।
कुछ पुलिसकर्मियों दंगा नियंत्रण का रिहर्सल कराया गया। कर्मियों ने पुलिस की ओर ईट-पत्थर बरसाकर रिहर्सल किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले, बुलेट फायर और लाठियों से दंगाइयों को काबू किया। भीड़ से निपटने के लिए तरीके बताए गए। इसके बाद एसपी ने पीएसी और पुलिस फोर्स के साथ नगर के चौक बाजार, ईदगाह रोड, घोस्सा चुंगी आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
उधर, विधायक चौधरी नाहिद हसन ने अपने समर्थकों के साथ कैराना नगर व गांवों में पहुंचकर लोगों से जेल भरो आंदोलन में कैराना पहुंचने की अपील की। विधायक ने कहा कि पुलिस गरीब-मजदूरों के साथ अन्याय कर रही हैं। जो कोई व्यक्ति कोतवाली में तहरीर लेकर जाता है उसी का चालान कर दिया जाता है। उन्होंने लोगों से कहा कि जेल भरो आंदोलन में उनका साथ देना होगा। शाम छह बजे विधायक कस्बे के प्रमुख मार्ग से गुजरे। इस दौरान उनके समर्थकों ने नारेबाजी की।
बन सकते हैं टकराव के हालात
सपा विधायक नाहिद हसन के आंदोलन से उनके समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव के हालात बन सकते हैं। इसलिए पुलिस हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। विधायक का धरना-प्रदर्शन का अनुमति प्रार्थना पत्र पहले ही निरस्त किया जा चुका है।
यह था मामला...
29 अक्तूबर को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाल प्रेमवीर राणा पर निर्दोष एवं पीड़ितों को ही जेल भेजने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। आंदोलन के लिए वह लगातार समर्थन जुटा रहे हैं तथा काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया है।
इन्होंने कहा...
सोमवार को कैराना और आसपास के इलाके में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगा रहेगा। जैसी भी स्थिति होगी उसे नियंत्रित किया जाएगा। सभा करने की अनुमति नहीं दी गई है। सभा या आंदोलन जैसी कोई गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। - नित्यानंद राय, एसपी
कैराना में कोई सभा या आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी गई है। धारा-144 लागू है। यदि कोई सभा आदि करता है तो कार्रवाई की जाएगी। - जसजीत कौर, डीएम।

शामली : कैराना में जेल भरो आंदोलन के लिए क्षेत्र में घुमकर समर्थन जुटाते सपा विधायक नाहिद हसन।- फोटो : SHAMLI