फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preliminary eligibility test today at 13 centers in the district

जिले में 13 केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आज

Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Preliminary eligibility test today at 13 centers in the district
शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए कक्ष में लगाई गई सीटें। - फोटो : SHAMLI
जिले में 13 केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आज
विज्ञापन

शामली। जिले में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार व रविवार को दो-दो पाली में 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 26784 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एक पाली में 6696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा जिले में दो दिन होगी। शनिवार को पहले दिन जिला मुख्यालय पर बनाए गए 13 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा में कुल 26784 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 6696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को भी इसी तरह दो पाली में 13 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा को बनाई हेल्प डेस्क
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। केंद्र पर 480 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र व उस पर अंकित आवश्यक सामग्री लेकर ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करेंगे। अभ्यर्थी साथ में मोबाइल, डिजिटल वॉच, कोई भी इलेक्ट्रानिक वस्तु या किसी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु लेकर न आएं। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक क्लॉक रूम भी बनाया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी अपना बैग आदि जमा कर सकता है। इसके लिए दस रुपये शुल्क रखा गया है। सभी अभ्यर्थी समय पर परीक्षा में पहुंचे। निर्धारित समय के बाद किसी अभ्यर्थी को किसी भी दशा में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, रॉयल पब्लिक स्कूल, बीएसएम पब्लिक स्कूल, मदरलैंड पब्लिक स्कूल, मेपल्स एकेडमी, वीवी पीजी कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, आरके इंटर कॉलेज, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज,

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, देशभक्त इंटर कॉलेज।

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए कक्ष में सीटों पर स्लिप चस?

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए कक्ष में सीटों पर स्लिप चस?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed