{"_id":"58d9688d4f1c1bfe0a63e65d","slug":"prdhano-ne-khule-mein-shauch-mukt-karne-ki-shapath-li","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने खुले में शौच मुक्त करने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने खुले में शौच मुक्त करने की शपथ ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ग्राम प्रधानों की बैठक में गांवों में खुले में शौच मुक्त रखने की शपथ ली गई। गांवों से नदारद रहने वाले पंचायत सचिवों का रोस्टर बनाकर पंचायतों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। सीडीओ ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही सहन नहीं हो सकी।
सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ यशु रुस्तगी ने प्रधानों को अवगत कराया कि भारत स्वच्छ मिशन के तहत शौचालयों के बने टैंकों के पाइप नाली में न डाले जाए, जिससे शौचालयों का मल गंदगी नाली में न आ सके। शौचालय की गंदगी व मल को गड्ढे मे जाने के लिए पाइप में जाली लगानी होगी। यह अभियान ग्राम प्रधान के घर से शुरू किया जाएगा। बैठक में प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिवों के गांवों मे न जाने का मुद्दा उठाया।
सीडीओ ने डीपीआरओ को पंचायत सचिवों का ड्यूटी का रोस्टर बनाकर सत्यापन करने के टीम का गठन करने का निर्देश दिया है, ताकि गैर हाजिरी रहने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। कई प्रधानों ने एक लाख से अधिक के विकास कार्य कराने के लिए टैंडर जाने का मुददा उठाया। प्रधानों ने यह आदेश सीडीओ को वापस लिए जाने से अनुरोध किया। सीडीओ ने बताया कि 14वें वित्त आयोग में यह नियम है, अगर जांच हुई तो प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए नियम का पालन किया जाना चाहिए। ग्राम प्रधानों को कार्यपूर्ति में बंद खातों को चालू कराने व शासनादेश का पालन करने पर जोर दिया। बैठक में डीपीआरओ सतीश कुमार समेत ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र सिंह मलिक व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।